फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वकीलों ने फूंका भ्रष्टाचार का पुतला

Sun, 02 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इसके बाद भ्रष्टाचार रूपी डायन का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई मुकदमों का समय से ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। इससे वादकारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा तप्पावार छह रजिस्टर कानूनगो के पटल होने के बावजूद केवल चार रजिस्टर कानूनगो के माध्यम से पत्रावलियों का निस्तारण किया जा रहा है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

इस दाैरान अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी, मंत्री विजयसेन यादव, राकेश कुमार शाही, अजय कुमार श्रीवास्तव, सामंत कुमार मिश्रा, विनोद सिंह, गिरीश नारायण तिवारी, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें