फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बालू के खाली ट्रकों में बिहार भेजी जा रही शराब की खेप

Sun, 05 Oct 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बिहार में विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच शराब की तस्करी तेज हो गई है। बाॅर्डर के रास्ते तस्कर आसानी से बिहार में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं। बाॅर्डर के गांवों में शराब डंप भी किए जा रहे हैं।
बिहार के डोरीगंज से मौरंग-बालू लेकर आने वाले ट्रक शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कई बार शराब से भरे ट्रकों और चालक पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इस खेल में जिले के कई सफेदपोश और शराब के धंधेबाज शामिल हैं, मगर मजबूत पहुंच के कारण पुलिस हाथ डालने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन

बिहार में शराब बंदी के बाद जिले के रास्ते शराब की तस्करी बढ़ गई है। इन दिनों बिहार में विधानसभा की चुनाव सरगर्मी चल रही है। ऐसे में धंधेबाज चुनाव में शराब खपाने के लिए बाॅर्डर के गांवों में डंप कर रहे हैं या बिहार में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। पुलिस को चकमा देकर पहले भी शराब तस्करी का खेल करने वाले पकड़े जा चुके हैं। तेल के टैंकर, ट्रकों में सामान के बीच छिपाकर, बाइक की टंकी, एंबुलेंस से शराब तस्करी पकड़ी जा चुकी है। बिहार के डोरीगंज से मौरंग और बालू बड़े पैमाने पर ट्रक जिले में आते हैं।
मोरंग-बालू खाली करने के बाद ट्रक इधर से खाली जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि तस्कर इनके चालकों की मिलीभगत से ट्रकों से अवैध शराब का खेप आसानी से बिहार में पहुंचा देते हैं। अक्सर बालू वाले ट्रकों को पुलिस नहीं रोकती है, देर रात को ये ट्रक अक्सर बाॅर्डर पार करते हैं। पुलिस से बचने के लिए बिहार में एंट्री करने के कई ऐसे रास्ते हैं, जहां पुलिस का पहरा नहीं रहता है।
सूत्र बताते हैं कि बघौचघाट, बरियारपुर, श्रीरामपुर, बनकटा, भाटपाररानी, लार थाना क्षेत्र के रास्ते शराब की खेप बिहार पहुंचाई जा रही है। बिहार में जाने वाले सोहगरा, सलेमपुर, बनकटा जैसे थानों से कई ऐसे रास्ते बिहार को जोड़ते हैं, जिनका दो थाना क्षेत्र पड़ता है।
विज्ञापन

एक-दूसरे थाना क्षेत्र के पुलिस की चक्कर में तस्कर आसानी से बिहार में दाखिल हो जाते हैं। तस्कर दोनों थाने के पुलिसकर्मियों के आपसी तालमेल की कमी का फायदा तस्कर उठा रहे हैं। रामजानकी मार्ग से बिहार जाने वाले तस्करों को रोकने के लिए मेहरौना चौकी और सोहगरा, खरवनिया के रास्ते बिहार जाने वालों की चेकिंग के लिए खरवनिया चौकी के पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है, मगर इनकी सुस्ती तस्करी के खेल पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें