फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हल्की बारिश ने सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर बढ़ा दीं दुश्वारियां

Wed, 18 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग। सलेमपुर से बिहार के मैरवा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन मुख्य मार्ग पर मंगलवार की दोपहर हल्की बारिश से सड़क पर पानी भर गया। इसके कारण सड़क पर करीब दो किमी लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क के किनारे से निकलने के चक्कर में कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए।
बता दें कि सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जंजीरहा गांव के पास पुल का निर्माण चल रहा है। सड़क के मानक स्तर से पुलिया निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने निर्माणाधीन पुलिया के पास काफी मात्रा में पीली मिट्टी गिराया है। इसके अलावा सड़क के किनारे चौड़ीकरण के लिए खुदाई के कारण भी मिट्टी चारों तरफ फैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश से पीली मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। जिसके कारण कई वाहन उसमें फंस गए और घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिवान से गोरखपुर जा रहे यात्री सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर जाना था, लेकिन सड़क पर कीचड़ होने के चलते डेढ़ घंटे से फंसा हूं। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक से मुझे मैरवा जाना था, लेकिन सड़क पर कीचड़ होने से जा पाना संभव नहीं है। इसलिए अब वापस होकर किसी अन्य रास्ते से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें