फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक माह बाद लिफ्ट शुरू... गर्भवती महिलाओं को सहूलियत

Wed, 18 Dec 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल का लिफ्ट था खराब
विज्ञापन


देवरिया। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल का लिफ्ट ठीक हो गया है। इसके चालू होने से गर्भवती सहित तीमारदारों काफी आसानी हुई है। अब उन्हें सीढि़यां चढ़ने और रैंप का सहारा लेने से निजात मिल गई है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लिफ्ट की खराबी दूर होने से मरीजों व अन्य कर्मियों को सहूलियत मिली है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी, इमरजेंसी, फर्स्ट फ्लोर पर लेबर रूम, वार्ड, सेकेंड फ्लोर पर ऑपरेशन थियेटर और थर्ड फ्लोर पर एसएनसीयू, केएमसी, एनआरसी है और मेडिकोलीगल भी बनता है। मरीजों व अन्य लोगों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगाए गए हैं। एक माह लिफ्ट खराब हो गए थे। इसकी वजह से प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवतियों को लेबर रूम तक जाने के लिए सीढ़ी व रैंप का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन

द्वितीय तल पर सिजेरियन के बाद डिस्चार्ज होने के बाद नवजात को लेकर नीचे आने में भी दिक्कत हो रही थी। वहीं डॉक्टर, स्टाफ को परेशानी हो रही थी। वार्डों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को सामान व दवा लेकर ऊपर से नीचे तक जाने-आने में कठिनाई हो रही थी। इस समस्या को लेकर अमर उजाला समाचार पत्र ने 12 दिसंबर के अंक में लिफ्ट नहीं चलने से गर्भवती महिलाओं को चढ़नी पड़ रही सीढ़ी शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया और लिफ्ट के मरम्मत का कार्य हुआ। लिफ्ट के ठीक होने से गभर्वती, तीमारदार, डॉक्टर, कर्मचारियों को आसानी हुई है।
विज्ञापन

भटवलिया मोहल्ले के जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले रिश्तेदार को देखने आया था तो पैर में परेशानी की वजह से सीढ़ी चढ़ने में दिक्कत हुई। रुद्रपुर क्षेत्र की ममता ने बताया कि प्रसव के बाद बहू के बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती किया गया। वहां से नीचे आने और जाने पर समस्या हो रही थी। लिफ्ट चालू होने से आसानी हुई है।

महिला अस्पताल में लिफ्ट की मरम्मत कराई गई। खराबी को दूर कर दिया गया है। लिफ्ट अब कार्य कर रहा है।
- डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें