फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैंगस्टर में वांछित रफ्तार गैंग के सरगना को मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती नीतेश यादव उर्फ रफ्तार यादव। संवाद
विज्ञापन
- सहजौर-भाटपाररानी मार्ग पर मठ अमौना गांव के पास हुई मुठभेड़
विज्ञापन

-हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली/लार।
कई गंभीर मामलों में वांछित रफ्तार गैंग के सरगना नीतेश यादव को एसओजी और लार पुलिस ने बुधवार तड़के सहजौर-भाटपाररानी मार्ग पर मठ अमौना गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नीतेश के बाएं पैर में गोली लग गई। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
सुरौली थाना क्षेत्र के उजरी भरौली निवासी नीतेश यादव उर्फ रफ्तार यादव पर हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नीतेश बिहार से सहजौर-भाटपाररानी मार्ग के रास्ते देवरिया जाने वाला है। इस सूचना पर एसओजी और लार पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। टीम मठ अमौना गांव के सामने तिराहे पर उसका इंतजार करने लगी। बुधवार तड़के करीब बजे टीम को एक बाइक आती दिखी। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायर किया तो बाइक सवार के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान नीतेश यादव के रूप में हुई। उसके पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते है एएसपी
बुधवार तड़के एसओजी और लार पुलिस की मठ अमौना गांव के सामने शातिर अपराधी और गैंगस्टर में वांछित नीतेश यादव से मुठभेड़ हो गई। उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। उसका इलाज कराया जा रहा है।
दीपेंद्र चौधरी, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें