देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन ने भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के विरोध में बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई और प्रशासन से शिकायतों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन से पहले तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कानपुर बार एसोसिएशन और दि लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ता सम्मेलन में लिए गए निर्णयों पर चर्चा की गई। राज्य स्तर पर लिए गए निर्णय का समर्थन करने का फैसला भी किया गया। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा और डीएम मधुसूदन हुल्गी को ज्ञापन सौंपा।
इस दाैरान राकेश कुमार शाही, अजय कुमार श्रीवास्तव,विनोद सिंह,गिरिश नारायण, विष्णुप्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद