फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोरी के आरोप में कानूनगो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
घूसखोरी के आरोप में कानूनगो निलंबित
विज्ञापन

भाटपाररानी। वीडियो वायरल होने पर बुधवार को जिलाधिकारी अमित किशोर ने जांच के बाद तहसील के कानूनगो अश्विनी कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। निलंबन की प्रति उन्हें प्राप्त करा दी गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि बनकटा थाना के ग्राम मिश्रौली निवासी विजेंद्र ने 18 फरवरी 2021 को कानूनगो अश्विनी कुमार पांडेय द्वारा सरकारी अवैध कब्जा हटाने के लिए घूस लेने का वीडियो बना लिया था। अश्विनी कुमार पांडेय के रुपये लेते और गिनते हुए वीडियो को विजेंद्र ने उसी दिन वायरल कर दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला से जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनगो अश्विनी कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। उधर, अश्विनी कुमार पांडेय ने इसे साजिश बताया है। उन्होंने कहा है वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। इस बाबत उप जिला अधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला ने बताया कि अश्विनी कुमार पांडेय कानूनगो को निलंबित कर निलंबन की प्रतिलिपि उन्हें प्राप्त करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें