फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुंडौली में होम्योपैथिक अस्पताल के लिए मिली भूमि

Thu, 21 Aug 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। किराए के भवन में संचालित हो रहे होम्योपैथिक अस्पताल के लिए जमीन मिल गई है। करीब 25 डिस्मिल भूमि मिल जाने से होम्योपैथिक अस्पताल का अब अपना भवन होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुंडौली गांव में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल संचालित होता है । अस्पताल के लिए भूमि न होने से विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। समस्या को देखते हुए कुंडौली गांव के ग्राम प्रधान वृषकेत सिंह उर्फ अतुल ने पंचायत के सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन किया । बैठक के दौरान गांव के एक नवीन परती की भूमि को होम्योपैथिक अस्पताल को देने का प्रस्ताव दिया गया । प्रस्ताव पर सदस्यों की सहमति मिलने के बाद ग्राम प्रधान ने जिले के उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें