फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की ठोकर से बुजुर्ग घायल

Thu, 21 Aug 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरी खुर्द शिव मंदिर के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 65 वर्षीय बाइक सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार से रेफर किए जाने के बाद घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के गौरी बुजुर्ग निवासी रमाशंकर यादव पुत्र मानकी यादव बाइक पर सवार होकर खऱोह, भटौली बुजुर्ग चौराहे से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच शिव मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मेडिकल कालेज में बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें