फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्यालय का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 09 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। ग्राम चरियांव खास के मठवाल गिरी चौराहे के पास स्थित एक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा कार्यालय अभिलेख चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में चरियांव खास निवासी सुनील प्रजापति ने कहा है कि गांव के मठवालगिरी चौराहे के पास उनका स्कूल है।रविवार की रात चोर विद्यालय के मेनगेट का ताला तोड़कर विद्यालय में घुस गए। कार्यालय में रखा इनवर्टर, बैटरी, प्रोजेक्टर, टीवी, मॉनिटर, मोटरपंप आदि चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि डायल 112 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें