फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच स्कूलों में लैब तैयार, अब ट्रेंड किए जाएंगे शिक्षक

Thu, 27 Aug 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के पांच राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को आधुनिक और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए आईसीटी लैब की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इन लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत विद्यालयों के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षण के प्रति प्रेरित और दक्ष कर सकें।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में इस सुविधा के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अपने ही विद्यालय में न्यूनतम व सस्ती दरों पर आधुनिक कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए पांच राजकीय विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना कर दी गई है। इसके तहत स्मार्ट क्लास के साथ 12 कम्प्यूटर भी लगाए गए हैं। इन विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को लखनऊ से आए प्रशिक्षक ट्रेनिंग देंगे। चयनित विद्यालयों में राजकीय इंटर कालेज इंदूपुर, राजकीय इंटर कालेज देवरिया, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देवरिया, कृषक स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर गवर्नमेंट इंटर कॉलेज नगवां खास रुद्रपुर, शहीद प्रेमसागर गवर्नमेंट बालिका इंटर कॉलेज टीकमपार शामिल हैं।
इस कालेज के आईसीटी लैब स्थापित होने के बाद अब शिक्षकों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये शिक्षक नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन करेंगे। इससे छात्रों में तकनीक के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे तकनीकी रूप से सक्षम बन सकेंगे। अभिभावकों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को डिजिटल युग में बराबरी का अवसर मिल सकेगा। समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक सुदीप पांडेय ने बताया कि आईसीटी लैब वाले पांच विद्यालयों के नोडल शिक्षकों का चयन किया गया है। इनके नोडल शिक्षकों को एक सितंबर को राजकीय इंटर कालेज देवरिया में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें