भटनी। थाना क्षेत्र के क़ुरमौटा ठाकुर गांव में फोन से बात कर रही बेटी और बचाव करने आई मां को गांव के ही एक युवक ने पिटाई कर दी। शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया।
क़ुरमौटा ठाकुर गांव निवासी सुमन साहनी सोमवार को अपनी बहन से फोन पर बात कर रही थी, तभी गांव का ही गौतम साहनी सुमन की पिटाई करने लगा। शोर सुनकर बचाव करने पहुंची मां लीलावती देवी को भी आरोपी पीटने लगा। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। लीलावती देवी की शिकायत पर पुलिस ने गौतम और बसंती देवी पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद