फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीएम रिपोर्ट में मजदूर के आत्महत्या की पुष्टि

Sat, 26 Oct 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देसही देवरिया। बेलवा गांव में निर्माणाधीन थाना भवन में मजदूर के आत्महत्या मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें पुलिस मौत की वजह आत्महत्या बता रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बिहार चले गए।

राजपुर, पश्चिमी चम्पारन, बिहार के रहने वाले उमेश मांझी (48) महुआडीह थानाक्षेत्र के बेलवा गांव में निर्माणाधीन महुआडीह थाना भवन में मजदूरी करते थे। उनका भाई भी यहां काम करता था। उमेश करीब डेढ़ माह पहले घर गए। वापस बुधवार की शाम को दोबारा पहुंचे। बृहस्पतिवार की सुबह दो मंजिले की सीधी के रेलिंग से फंदा लगाकर लटकते उनका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पुलिस की मानें तो मामला आत्महत्या का है। आर्थिक तंगी की चलते परिवार में विवाद हो रहा था। उधर, पोस्टमार्टम के बाद घर के लोग शव को लेकर बिहार चले गए। हालांकि स्थानीय लोग या साथी मजदूर इस आत्महत्या को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं कि एक दिन पहले आकर उमेश ने इस तरह कैसे जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें