फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना एप्रन व नाम पट्टिका के मिले जूनियर डॉक्टर, जताई नाराजगी

Sat, 26 Oct 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी और रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित अन्य स्थानों का शुक्रवार को प्राचार्य ने जायजा लिया। पांच जूनियर डॉक्टरों के बिना नाम पट्टिका और तीन के बगैर एप्रन में मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी को कार्यस्थल पर समय से निर्धारित पोशाक में नामपट्टिका लगाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, डॉ. अरुणेश कुमार के साथ निकले। वह सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचे। सभी कर्मचारी कार्य में जुटे थे। इसके बाद मेडिसिन कक्ष, मानसिक रोग, दंत रोग तथा टीबी व चेस्ट विभाग का निरीक्षण किए इसके बाद चर्म, ईएनटी, सर्जरी, नेत्र विभाग का जायजा लिए। यहां से डिजिटल एक्स-रे कक्ष, आर्थो विभाग और पैथालाजी जांच के रजिस्ट्रेशन काउंटर व ब्लड कलेक्शन सेंटर को देखे। इस दौरान पांच जूनियर डॉक्टर नामपट्टिका नहीं लगाए थे, जबकि तीन बिना एप्रन में कार्य कर रहे थे। यह देख उन्हाेंने नाराजगी जाहिर की और चेतावनी दी। कुछ डॉक्टर वार्ड में राउंड पर थे। प्राचार्य ने सुबह आठ से नौ बजे तक परामर्श चिकित्सकों को वार्ड के राउंड का निर्देश दिया। साथ ही निर्धारित पोशाक और नाम पट्टिका लगाकर कार्यस्थल पर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि नाम पट्टिका नहीं होने से पहचान करने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीला, हरा, लाल रंग की होगी नामपट्टिका
मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग नामपट्टिका होगी, जिससे पहचान करने में आसानी होगी कि उस व्यक्ति का कौन सा पद है। इसके तहत इंटर्न काे नीले रंग की नाम पट्टिका लगानी होगी, जबकि जूनियर रेजिडेंट को हरे और सीनियर रेजिडेंट के लिए लाल रंग की नामपट्टिका होगी। सभी को निर्धारित ड्रेस में और नामपट्टिका लगाकर तैनाती स्थल पर रहना होगा। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि प्राचार्य ने ओपीडी सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। कुछ जूनियर डॉक्टर बिना एप्रन और नामपट्टिका के मिले। उन्हें निर्धारित पोशाक व नामपट्टिका लगाकर कार्यस्थल पर रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी काे समय से ओपीडी में बैठने का कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें