फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्यालय का भवन तोड़ने के दौरान मलबे में दबा मजदूर, मौत

Mon, 01 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के सल्लहपुर गांव में परिषदीय विद्यालय का भवन तोड़ने के दौरान शुक्रवार को मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा दीर्घ गांव निवासी सूरज राजभर (22) मजदूर था। वह एक ठेकेदार के साथ भटनी के सल्लहपुर गांव में परिषदीय विद्यालय का जर्जर भवन तोड़ने गया था। अन्य मजदूरों के साथ मिलकर सूरज जर्जर भवन को तोड़ रहा था, तभी भवन का छत भरभराकर गिर गया। अन्य मजदूर तो किसी तरह भाग कर अपनी जान बचा लिए, लेकिन सूरज उसी मलबे में दब गया।
लोगों ने किसी तरह घायल अवस्था में उसको बाहर निकाल देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मां, पिता मोहन राजभर व अन्य परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। मोहन के दो संतानों में सूरज मजदूरी कर पिता का सहयोग करता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें