फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोतवाली पुलिस ने बरामद की चोरी की बाइक, एक गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर विवेचना के क्रम में उसका नाम बढ़ाकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी की देखरेख में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण कर रहीं थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध दिखाई दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद संदिग्ध पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे दौड़कर दबोच लिया।
पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम मोहताब अली उर्फ मेहताब निवासी जमापुर थाना जीरादेई, जनपद सिवान (बिहार) बताया। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। पुलिस के मुताबिक 11 अप्रैल को गाजीपुर निवासी शैलेश यादव ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह 10 अप्रैल को कुशीनगर से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सोंदा (देवरिया) के पास आराम करने के दौरान उन्हें नींद आ गई, तभी अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक और मोबाइल चोरी कर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया चोरी की बाइक के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें