फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसान सभा व खेमस ने सड़क पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। संयुक्त किसान मोर्चा तथा मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को किसान सभा व खेत मजदूर सभा ने बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने प्रति बोरी पर यूरिया खाद से पांच किलो की कटौती को वापस लेने, कृषि विपणन विधेयक वापस लेने, बिजली का निजीकरण बंद करने, जी राम जी विधेयक वापस लेकर मनरेगा को बहाल करने, कृषि संबंधी व्यापार समझौता रद्द करने की मांग की है। इस दौरान साधुशरण, जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, चन्द्रभान यादव, पौहारी, किताब यादव, बृजानंद यादव, नथुनी, गंगा यादव, मुश्ताक मुहम्मद, दिगंबर स्नेही, मंजू देवी, मंजू देवी गौड़, श्रीमती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें