फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए 1083 लोगों से नहीं हो पा रहा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से आए 1083 लोगों से नहीं हो पा रहा संपर्क
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग परेशान, सोमवार तक विदेश यात्रा से आए जनपद के 2464 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क हुआ स्वास्थ्य महकमा विदेश से आए 1083 लोगों को ढूंढने में लगा हुआ हुआ है, लेकिन इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे इन लोगों की जांच नहीं हो पा रही है। इसमें हाईरिस्क देशों से आने वाले लोग भी शामिल हैं। विभाग उन्हें तलाशने में जुटा हुआ है।
कोविड-19 के नए वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर तैयारियां की जा रही हैं। विदेश से आए एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, ओमिक्रॉन जांच के लिए उसका सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं, कोलकाता से आए व्यक्ति व उसके भाई के संक्रमित होने के बाद विभाग में खलबली है। विभाग विदेश से आने वाले जनपद के लोगों की सूची मिलने के बाद उनसे संपर्क करने में जुटा है। उनकी स्क्रीनिंग कर जांच की जा रही है। खासकर हाईरिस्क देश दक्षिण अफ्रीका, बोटस्वाना, हांगकांग आस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एक से 21 दिसंबर तक 2464 लोग देश के विभिन्न हवाई अड्डों दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलुरु, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य एयरपोर्ट पर जनपद के लोग आए। विदेश से एक से चार दिसंबर तक 502, सात को 117, आठ को 190, नौ को 110, दस को 121, ग्यारह को 124, बारह को 142, तेरह को 107, चौदह को 121, पंद्रह को 154, सोलह को 139, सत्रह को 107, अट्ठारह को 147, उन्नीस को 146, बीस को 127 तथा 21 दिसंबर को 110 लोग आए। इनमें मात्र 1345 लोगों से स्वास्थ्य विभाग की टीम से वार्ता हुई। वहीं 69 लोग आने के बाद बाहर चले गए हैं या बाहर ही हैं। जबकि 1083 लोगों से संपर्क ही नहीं हो सका है तो कुछ का मोबाइल नंबर ही नहीं है। ऐसे में इनकी जांच नहीं हो पा रही है। इसे लेकर कर्मी परेशान हैं और उनकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

हाईरिस्क से आए 75 लोगों में 22 की सैंपलिंग
देवरिया। जनपद में हाईरिस्क क्षेत्र से 75 लोग आए हैं। इसमें विकास खंडबैतालपुर में तीन, बनकटा व बरहज में पांच-पांच, भागलपुर, भटनी, देसही देवरिया, रुद्रपुर व भाटपाररानी में एक-एक, भलुअनी में आठ, सदर, रामपुर कारखाना व गौरीबाजार में चार-चार, शहर क्षेत्र में ग्यारह, लार में दो, सलेमपुर में तीन तथा अन्य क्षेत्रों में 21 लोग आए हैं। इसमें मात्र बाइस लोगों की जांच के लिए सैंपलिंग हो सकी है। कुछ लोगों के बाहर चले जाने तथा आकर लौट जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कोट
कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसे देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। विदेश से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग, जांच कराई जा रही है। साथ ही उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। कुछ लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका मोबाइल नंबर नहीं है तो कुछ लोग बाहर चले गए। जिन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया, उनको तलाशने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उनके पता पर टीम को भेजकर ढूंढने का कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही उन्हें तलाश कर जांच करा ली जाएगी।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें