फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस स्टेशन के निर्माण में रखें गुणवत्ता का ख्याल

Thu, 07 Aug 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बृहस्पतिवार को नवनिर्मित बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अवर अभियंता और ठेकेदार से निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत मिली तो कार्यदायी संस्था व ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई होगी। सलेमपुर बस अड्डे के लिए काफी समय से मांग चल रही थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शासन को पत्र लिखकर सलेमपुर बस अड्डे को जनहित का मुद्दा बताते हुए उसके निर्माण की मांग की थी।
शासन से मंजूरी के बाद नगर पंचायत के राजस्व ग्राम सलाहाबाद में जमीन चिह्नित की गई। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने 14 मार्च को सलेमपुर में बस स्टेशन निर्माण के लिए तीन करोड़ 17 लाख 19 हजार रुपये परिवहन निगम को उपलब्ध करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन निर्माण के लिए उप्र प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन लिमिटेड को नामित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें