फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसा शिकंजा : नष्ट कराया 40 किलो छेना और गुलाब जामुन

Sat, 09 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
40 किलोग्राम छेना मिठाई और गुलाब जामुन की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर नष्ट कराते मुख्य खाद्य स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटी मिठाइयों और खोआ की रोकथाम के लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पांच प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 11 नमूने लिए गए।
40 किलो छेना मिठाई और गुलाब जामुन की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर उन्हें नष्ट करा दिया गया। विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बूंदी के लड्डू, खोआ, दूध व दुग्ध उत्पादों से बनी मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करना और मिलावट पर नियंत्रण लगाना है।
विज्ञापन

टीम ने सलेमपुर स्थित एक मिष्ठान विनिर्माण इकाई पर छापा मारकर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के सात नमूने लिए। इस दौरान करीब 40 किलोम छेना मिठाई और गुलाब जामुन की गुणवत्ता संदिग्ध पाकर मौके पर नष्ट कर दिया गया।
इसके अलावा छह मुखी चौराहा, देवरिया स्थित पनीर निर्माण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों से पनीर के तीन नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एकत्र किए। अमर ज्योति चौराहा स्थित एक मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठान से पेड़ा का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल ने लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के पांच प्रतिष्ठानों से 11 नमूने संग्रहित किए गए। इन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका अधिक रहती है, इसलिए आमजन को भी जागरूक रहना चाहिए और संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को देनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए जनपद देवरिया में चल रहे इस विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अब तक 43 खाद्य नमूने एकत्र किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें