फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा : आज श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

Wed, 05 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सरयू के किनारे बनाया गया स्वागत द्वार। संवाद       
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित सरयू नदी तट पर बुधवार को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंगलवार को नगरपालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, ईओ निरुपमा प्रताप ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

चाक-चौबंद व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। नगर स्थित सरयू नदी तट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए दूर-दराज से आस्थावानों की भीड़ जुटती है। जहां लोग सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य करते हैं। वहीं नदी तट पर शाम को देव-दीपावली पर्व पर लोग दीपदान करते हैं।
पालिका की ओर से नदी तट पर साफ-सफाई के अलावा घाट को तोरण-पताकाओं से सजाया गया है। पूरे दिन तैयारी का जायजा लेने के लिए अधिकारियों का क्रम लगा रहा। पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि त्योहार को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करा ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें