फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बढ़कर आ रहा बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

Wed, 05 Nov 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। जयनगर स्थित विद्युत निगम कार्यालय से बिजली बिल अधिक बढ़कर आ रहा है। कार्यालय पर बिजली बिल सुधार के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं 100 से अधिक घरों पर विभाग की ओर से बिना मीटर लगाए सिस्टम में मीटर शो कर रहा है। जिसको लेकर जहां उपभोक्ता हलकान हैं, वहीं विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी भी है।
विज्ञापन

विद्युत निगम कार्यालय से नगर सहित महेन, सतरांव आदि जगहों पर लगे फीडरों से शहर और गांवों को आपूर्ति दी जाती है। पिपरा पांडेय के बैजनाथ गिरी, रायपुर चकलाल के हरेंद्र, मरकड़ा के हरेराम, बढ़या फुलवरिया के बुद्धिराम यादव, पैना की खैरून्निशा आदि का कहना है कि प्रत्येक माह बिजली बिल जरुरत से ज्यादा आ रहा है। जिसे दुरुस्त कराने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना मजबूरी हो गया है।
लोगों का यह भी कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते समय और पैसे की बर्बादी हो रही है। वहीं बिजली का बिल न जमा करने पर विभाग के लोग कनेक्शन काटने का दबाव बना रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि बिना मीटर लगाये कंप्यूटर में मीटर लगने की बात कही जा रही है। बिजली बिल अधिक आने और मनमानेपन को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। एक्सईएन, बरहज अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बिलिंग एजेंसी द्वारा बिल बनाया जा रहा है। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सुधार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें