फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

Wed, 11 Mar 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के गांव में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गांव में भक्ति गीत और जयकारों से पूरा रमणीक माहौल बन गया। सायंकाल श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।
विज्ञापन

आठ दिवसीय कथा के शुभारंभ को निकली कलशयात्रा में महिला और पुरुष शामिल हुए। सिर पर कलश लेकर भक्त ब्रह्म स्थान और दुर्गा मंदिर पहुंचे। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संकल्प कराकर कलश में जल भराकर कथा स्थल तक पहुंचे। यज्ञ स्थल पर पूजन-अर्चन के बाद कथा प्रारंभ हुई। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल ने लोगों को श्रीमद् भागवत कथा के महात्मय को सुनाया। कहा कि कथा श्रवण करने से मानव के जीवन सहित सात पीढि़यों का उद्धार होता है। इस अवसर पर लल्लन पाण्डेय, अन्नपूर्णा, अजीत, संजय, शुभम पाण्डेय, दीपक मणि त्रिपाठी, गंगेश, मधुरेश, शैलेन्द्र तिवारी, जितेंद्रनाथ, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें