फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भव सागर से पार उतारते हैं भगवान

Wed, 11 Mar 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। चंदेश्वर महादेव धाम देवढ़ी में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन की कथा में सुविख्यात भागवत भास्कर श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान की चरणों में सच्ची निष्ठा होती है। तभी भगवत प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम अवतार, सूर्यवंश और चंद्रवंश में अवतार और नंदवंश में श्रीकृष्ण अवतार उत्सव का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शाम की आरती की। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मिश्रा ने किया। इस दौरान विवेकानंद मिश्र, रविन्द्र सिंह, प्रमोद मिश्रा, संजय सिंह, उग्रसेन सिंह, देवेंद्र मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, तारापति सिंह, उदय प्रताप सिंह, अशोक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह,रामईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें