फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जलाभिषेक के लिए निकाली कलश यात्रा

Mon, 10 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। सावन के अवसर पर सोमवार को बंगरा बाजार के उड़ियापुर से श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा उड़ियापुर स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए सवरेजी घाट पहुंची।
वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और वापस शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कलश यात्रा बंगरा बाजार, बखरी, नेटुआवीर, भठवा तिवारी, पकड़ी बाबू, मालीबारी और बनकटा शंभू होते हुए सवरेजी घाट पहुंची। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर शिव मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
कलश यात्रा में सुगमबर कुशवाहा, राजीव कुमार, वीर बहादुर कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, संध्या ज्योति, पूजा, अनीता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए खामपार पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें