फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Mon, 10 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सोनबरसा गांव में करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

गांव के लोगों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
महुआडीह थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में अजय कुमार गोंड का मकान है। रविवार को छत पर जाने के लिए पक्की सीढ़ी का निर्माण चल रहा था।
छत पर खड़े अजय को बड़े भाई रामानंद नीचे से सरिया थमा रहे थे। सरिया छत के बगल से होकर गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया। इससे अजय झुलस कर छत पर ही गिर पड़े थे।
विज्ञापन

परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता अनिरुद्ध गोंड सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अप्रैल माह में अजय की शादी तय थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि इस बात की जानकारी नहीं है। किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें