फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ लक्ष्मी-नरायण महायज्ञ

Mon, 13 May 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री बाजार। सलेमपुर ब्लाॅक के पड़री बाजार स्थित फुलवरिया बाबा ब्रह्मा स्थान से रविवार को नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। बरहज स्थित सरयू नदी के तट से कलश में जल भरा गया।
फुलवरिया बाबा ब्रह्मा स्थान से हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा बहादुरपुर, मगहरा, भलुअनी आदि गांव होते हुए बरहज के सरयू नदी के तट पर पहुंची, जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार तथा जयकारे के बीच कलश में जल भरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां यज्ञ स्थल पर कलश रखा गया। इसमें शामिल भक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस दौरान महायज्ञ के संयोजक राजेंद्र पांडेय, पुन्य प्रकाश पांडेय संतराज प्रजापति, कवींद्र नाथ पांडेय, अनुज पांडेय, संजय पांडेय, आशुतोष पांडेय, महातम पांडेय, जयप्रकाश मद्धेशिया, राजीव शर्मा, सतीश सिंह, रत्नेश सिंह, कृष्णमुरारी गिरि, राजू पांडेय, सुधीर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें