फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: काजल का शव दरवाजे पर आते ही मची चीख-पुकार

Wed, 15 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। भिंडा मिश्र गांव में सोमवार की रात हाईटेंशन तार टूटकर गिरने और उसकी चपेट में आने से 18 वर्षीय काजल गुप्ता की सोमवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। शव आते ही परिजन की चीख-पुकार से हर आंख नम हो गई। देर शाम तक उसके पिता मुंबई से घर नही पहुंचे थे।
विज्ञापन

देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव से लिपटकर मां कंचन देवी, बड़ा भाई हरिओम गुप्ता, छोटी बहन रिया और छोटा भाई अंश रो रहे थे। भाटपार रानी पुलिस अंतिम संस्कार कराने के लिए पहुंची थी। परिजन दाह संस्कार की तैयारी पहले ही कर चुके थे। प्रभारी तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने परिजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें