देवरिया। भाटपाररानी में हुए ट्रायल में चुनी गई जनपदीय टीम अब मंडलीय ट्रायल में भाग लेगी। इसमें चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला स्तरीय कबड्डी टीम का चयन करने के लिए बुधवार को भाटपाररानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ। इसमें अभिषेक चौरसिया, आकाश, चंदन यादव, आदित्य, इंद्रजीत यादव, पीयूष पटेल, हिमांशु गोंड़ मंडलीय ट्रायल के लिए चुने गए हैं।
12 सितंबर को यह खिलाड़ी रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिले से खिलाड़ियों का चयन कर मंडल पर भेज दिया गया है। यह खिलाड़ी नियत तिथि को मंडलीय चयन में प्रतिभाग करेंगे। संवाद