फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विभागीय कार्य में लापरवाही पर अवर अभियंता निलंबित

Tue, 15 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज विद्युत अधीक्षक कार्यालय से किए गए संबद्ध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर कारखाना। पांडेचक विद्युत उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता मनीष कुमार पांडेय को विभागीय कार्यों में अनियमितता तथा दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। उन्हें अधीक्षक कार्यालय महाराजगंज से संबद्ध किया गया है। देसही देवरिया उपेंद्र के अवर अभियंता इरफान उल्लाह अंसारी को पांडेचक विद्युत उपकेंद्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

गोरखपुर के विद्युत वितरण खंड गौरी बाजार के अंतर्गत बिजनेस प्लान-2023-24 के कार्यों की टीपीआईए मेसर्स नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फरीदाबाद के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया पांडेचक विद्युत उपकेंद्र से संबंधित मथुरा छापर गांव में परिवर्तक क्षमता वृद्धि 100 केवीए से 250 केवीए को पुराने चबूतरे पर ही स्थापित कर दिया गया है। इसका मेजरमेंट भी संबंधित अवर अभियंता ने नहीं किया था। जबकि प्राक्कलन में नए चबूतरे का प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अवर अभियंता मनीष कुमार पांडेय को विभागीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन न करने तथा वास्तविक कार्यों के विरुद्ध मेजरमेंट करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। मुख्य अभियंता वितरण गोरखपुर विनोद कुमार आर्या न अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें