देवरिया। आश्रय गृह बालक के अनुश्रवण समिति अध्यक्ष व सत्र न्यायाधीश ओमवीर सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्य न्यायाधीशों ने सोमवार को राजकीय बाल गृह बालक का निरीक्षण किया।
समिति के अध्यक्ष ने बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने भंडार कक्ष में बच्चों के लिए पक रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिएा।
सिविल जज (जूडी) मृणालिनी श्रीवास्तव ने परिसर, भंडार कक्ष व अध्ययन कक्ष की साफ-सफाई और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का विशेष दिशानिर्देश दिए गए। इस दौरान राजकीय बाल गृह बालक के प्रभारी अधीक्षक, सहयोगी कर्मचारी आदि मौजूद रहे। संवाद