फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम प्रभु के फगुनोत्सव पर निकली निशान यात्रा

विज्ञापन
श्री श्याम मित्र मंडल की तरफ से शहर में निकाली गई निशान यात्रा में शामिल भक्त। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
श्याम प्रभु के फगुनोत्सव पर निकली निशान यात्रा
विज्ञापन

देवरिया। श्याम मित्र मंडल की ओर से शुक्रवार को शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे यात्रियों ने श्याम प्रभु का खूब जयघोष किया। शाम को आकर्षक रुप से सजाए गए श्याम मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें श्याम भक्त झूमकर नाचे।
विज्ञापन

सुबह में न्यू कालोनी स्थित पार्क से निशान यात्रा निकाली गई। जो मालवीय रोड, नई बाजार, मोहन रोड, बजाजी गली, नगरपालिका रोड, सुभाष चौक, मालवीय रोड होते हुए कसया रोड स्थित श्याम मंदिर परिसर में पहुंची। शाम को श्याम मंदिर पर गायक अरुण पांडेय की टीम ने अपने भजन प्रस्तुतियों से श्याम भक्तों को पूरी रात खूब झूमाया और जयकारे लगाने पर मजबूर किया। इस मौके पर कसया से पैदल यात्रा कर पहुंचे 100 से अधिक श्याम भक्तों ने भी मंदिर में अपना निशान चढ़ाया। कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सज्जन केजरीवाल, अनूप कानोडिया, वेद कानोडिया, गोपाल शर्मा, कृष्णमुरारी शर्मा, राकेश गाडिया, सुधीर गोयल, अमर अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, नीता जाखोदिया, मोना केजरीवाल, प्रीति केजरीवाल, रेनू झुनझुनवाल, सोनी झुनझुनवाल, मीनू सरावगी, रीना अग्रवाल, रीता सोनी, ललिता केजरीवाल, रंजना अग्रवाल, मीनू झुनझुनवाल, तपेश्वरी देवी, शोभा झुनझुनवाल, अंजू कानोडिया, मीना अग्रवाल, नीशा शर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें