फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ : 24 घंटे ड्यूटी पर रहेगी डॉक्टरों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का खौफ : 24 घंटे ड्यूटी पर रहेगी डॉक्टरों की टीम
विज्ञापन

दो डॉक्टर समेत सात कर्मचारियों को रैपिड रिस्पांस टीम में किया गया शामिल
संदिग्ध मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद केजीएमयू किया जाएगा रेफर
संवाद नयूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना का खौफ लोगों में बढ़जा जा रहा है। सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीज भी इससे भयभीत हैं। जिला अस्पताल में पहुंच रहे ऐसे मरीजों की काउंसिलिंग डॉक्टरों को करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए डॉक्टर और कर्मचारियों की ड्यूटी निरस्त कर दी गई है। डॉक्टर समेत सात कर्मचारियों की बनाई गई टीम कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों की केस हिस्ट्री चेक करेगी। सीएमएस ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर जरूरी जानकारी दी।
जिला अस्पताल में बनाए गए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड की जिम्मेदारी रैपिड रेस्पांस टीम संभालेगी। टीम में दो डॉक्टर समेत सात कर्मचारी हैं। कोरोना वायरस जांच के लिए इंफ्रारेड थर्मो मीटर, ट्रीपल लेयर का 50 मास्क, एन-95 का 30 मास्क, दस पीस एप्रन, 10 सैप्ल कलेक्शन ट्यूब, 100 टोपी, 40 गागल समेत अनेक उपकरण की खरीदारी की गई है। जिले के डॉक्टर और कर्मचारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया और 24 घंटे इनसे ड्यूटी ली जाएगी। जिला अस्पताल में आने वाले संदिग्ध मरीजों का प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ केजीएमयू रेफर किया जाएगा। डॉक्टर और कर्मचारी बचाव के लिए सुझाव जरूर दे रहे हैं। बैठक में सीएमएस डॉ. छोटेलाल, डॉ. केसी राय, डॉ. प्रतीक केजरीवाल, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. रामशकल यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में भी बरती जा रही सतर्कता
देवरिया। कोरोना को लेकर हर पहलू पर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। जेल में बंदियों पर भी जर रखी जा रही है। सीएमओ डॉ. डीबी शाही ने बताया कि बंदियों को सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। जेल में मुुलाकाती कराने में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें