फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर जेवर और नकदी चोरी

Tue, 11 Aug 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के रजडीहा धनपुरवा गांव में सोमवार की रात चोर एक घर से बॉक्स चोरी कर ले गए। उसमें 70 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कई जरूरी दस्तावेज रखे थे। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुधाकर यादव के अनुसार, सोमवार की रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर एक बॉक्स उठा ले गए। सुबह घर में बॉक्स नहीं परिजन ने तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर खेत में बॉक्स से कागजात बिखरे मिले।
पीड़ित के मुताबिक, बॉक्स में 70 हजार रुपये नकद, सोने की करीब 10 अंगूठियां, चांदी के 11 पायल, चांदी के सिक्का और हाल ही में हुई शादी में मिली जेवरात और जरूरी कागजात रखे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें