भागलपुर। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक ही गांव के दो घरों में घुसकर 15 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात उड़ा ले गए। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह हुई।
लार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवसिया में धर्मेंद्र पांडेय का बीच गांव में सड़क के किनारे मकान है। 11 बजे रात में वह घर पहुंचकर सो गए। रात में चोर छत के रास्ते दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। ऊपर और नीचे के कमरों से करीब 10 लाख के ऊपर के सोने, चांदी के जेवरात उड़ा ले गए।
दूसरी घटना गांव के बाहर सड़क से 400 मीटर पूरब स्थित राज कुमार गौड़ पुत्र स्व. भोला गोड़ के घर हुई। रात में परिवार के लोग भोजन करके सो गए। इसके बाद चोर खिड़की का ग्रील तोड़कर अंदर घुसे गए और नगदी सहित पांच लाख रुपये से ऊपर के जेवरात उठा ले गए।
दोनों घरों के लोगों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। तब उन्हें चोरी की सूचना दी गई। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा।