चनुकी। लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव की दुर्गा मंदिर से सोने के जेवर चोरी हो गए। चोरों ने जेवर के साथ मंदिर का दान बॉक्स भी उठा ले गए। सोमवार की सुबह पूजा पाठ करने आए पुजारी को मंदिर का ताला टूटा मिला। पुजारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के पूर्व दुर्गा मंदिर है। रविवार की शाम पुजारी व्यास तिवारी पूजा कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब पूजा करने मंदिर पर आए तो देखा गेट का ताला टूटा है। मंदिर के अंदर गए तो देखा दान बॉक्स और माता के शृंगार में लगे सोने के मुकुट, मंगल सूत्र आदि नहीं है।
इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा राममूरत छानबीन में जुट गए। पुलिस इस मामले में रणधीर सिंह की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।