श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले में झिलमिल झालरों से ना आया पुलिस लाइन मंदिर
देवरिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार को शहर से लेकर गांव तक मेला लगा। चहुंओर मेले की धूम रही। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी देखी। मेले में लगे स्टॉल पर खाने पीने की चीजों का स्वाद लिया।
शहर में शाम होते ही लोग घरों से निकल पड़े। लोगों ने पुलिस लाइंस में सजी भगवान श्रीकृष्ण की झांकी देखी। प्रसाद लेकर बाहर आए तो बाहर लगी खाने पीने की दुकानों पर ठिठक गए। बच्चों और बड़ों ने अपनी पसंद के व्यंजन चखे।
नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में झांकी देखने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने एक प्रतिमा का दर्शन किया।
सलेमपुर संवाद के अनुसार, क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। पुरैना, पतलापुर, सिसवा, डोमवलीया, बंजरिया, रामपुर, विशुनपुरा, डोल छपरा, भयंकरपुर सहित समूचे सलेमपुर तहसील क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। बनकटा संवाद के अनुसार मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक सजावट की गई। मंदिरों और पूजा पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया था।
रामपुर कारखाना संवाद के अनुसार नगर पंचायत स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर ठाकुर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।