फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, होगी निगरानी

Mon, 12 Feb 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

देवरिया शहर में हाल के दिनों में सात प्रमुख स्थलों पर पुलिस विभाग की तरफ से लगवाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे
शहर के अत्यधिक जाम वाले स्थलों पर प्रमुख सड़कें संकरी न होतीं तो लग जाता ट्रैफिक सिग्नल
सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण ही ट्रैफिक आईलैंड, स्लिप लेन नहीं लग पा रहे शहर में
सुभाष चौक और रुद्रपुर मोड़ ही कुछ हद तक ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए हैं उपयुक्त, आने वाले समय में लगाए जाएंगे यहां ट्रैफिक सिग्नल
जाम से राहत के लिए पीडब्ल्यूडी से संपर्क करेगा पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद मुख्यालय पर अब तक ट्रैफिक सिग्नल नहीं लग पाए हैं। क्योंकि उसके अनुरूप यहां की प्रमुख सड़कें और चौराहे नहीं हैं। इस वजह से देवरिया शहर में हर दिन लोगों को बार-बार जाम से जूझना पड़ता है।
जाम पर नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग ने सभी प्रमुख चौराहाें को सीसीटीवी कैमराें से जोड़ने की योजना बनाई है। इनका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनेगा। वहां से इसे लाइव देखा जाएगा। जहां कहीं भी जाम की समस्या उत्पन्न होगी, तत्काल यातायात पुलिस को भेजकर उसे खाली कराया जाएगा। इसके अलावा इन सीसीटीवी कैमराें से शहर में आने-जाने वालों और उनकी गतिविधियों पर नजर भी रखी जा सकेगी। इस योजना को एक माह के अंदर अमलीजामा पहनाने का पुलिस प्रशासन का प्रयास है।
विज्ञापन

देवरिया शहर के सिविल लांइस रोड स्थित सुभाष चौक, कचहरी चौराहा, कोऑपरेटिव चौराहा, भटवलिया और रुद्रपुर तिराहा सबसे व्यस्त स्थल हैं। क्योंकि यहां कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पंचायत कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और परिवहन निगम का बस डिपो है। यहां अपनी विभिन्न जरूरताें से सैकड़ों लोगों का हर दिन आना-जाना होता है। रोडवेज की बसों में चढ़ने-उतरने के लिए जैसे ही यात्री इशारा करते हैं, चालक वहीं बसों को रोक देते हैं। इस वजह से भी रह-रहकर जाम लगता रहता है।
शहर में आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए पूर्व में नगर पालिका की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। हाल के दिनों में पुलिस प्रशासन ने भी सात जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इनमें अधिकतर सिविल लाइंस रोड स्थित प्रमुख चौराहों पर लगे हैं। इन कैमराें को जोड़कर पुलिस लाइंस में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहां से आने-जाने वालों की लाइव निगरानी की जाएगी। जाम लगने पर तत्काल वहां यातायात पुलिस भेजकर जाम खाली कराया जाएगा।

जाम वाले स्थल संकरे न होते तो लग जाते ट्रैफिक सिग्नल
पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में जो जाम बाहुल्य स्थल हैं, वहां सड़कों की चौड़ाई बहुत कम है। इसलिए वहां ट्रैफिक सिग्नल नहीं लग पा रहे हैं। क्योंकि सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण ही वहां ट्रैफिक आईलैंड नहीं बन पा रहे हैं। जहां यातायात पुलिस के सिपाही खड़े होकर लोगाें को रुकने या आने-जाने का इशारा करते हैं। इसी तरह जगह के अभाव में स्लिप लेन भी नहीं लग पा रही है। कारण यह कि सामने सिग्नल पर लाल बत्ती जलने पर बाएं से जाने वालों के लिए स्लिप लेन बनाई जाती है। ताकि बाएं जाने वालों को जाम में रुकना न पड़े।
जाम वाले स्थलों पर सड़क पर जगह के अभाव में डिवाइडर न बन पाना भी सिग्नल न लग पाने का प्रमुख कारण है।

ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए सुभाष चौक और रुद्रपुर मोड़ पर है थोड़ी गुंजाइश
एसपी ने बताया कि देवरिया शहर के सुभाष चौक और रुद्रपुर मोड़ पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की थोड़ी गुंजाइश है। डिवाइडर, आईलैंड व स्लिपलेन के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से संपर्क किया जाएगा। ताकि शहर में आने वाले लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए जरूरी प्रबंध किए जा सकें।

लॉ एंड ऑर्डर के लिए बाहर गई थी फोर्स, जल्द मिलेगी राहत
एसपी ने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर के लिए काफी तादाद में फोर्स बाहर भेजी गई थी। इस वजह से यातायात व्यवस्था में समस्या आ रही थी। अब फोर्स आ गई है। पूर्व की भांति जाम से काफी हद तक शहर के लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


शहर की यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जोड़कर पुलिस लाइंस से संचालित किया जाएगा। इसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइंस में होगा और लाइव निगरानी होगी। जहां भी यातायात व्यवस्था बाधित होगी, तत्काल यातायात पुलिस भेजकर जाम खाली कराया जाएगा। यह व्यवस्था एक माह के अंदर कर ली जाएगी। जाम वाले स्थलों पर जगह के अभाव में ट्रैफिक सिग्नल नहीं लग पा रहे हैं। सुभाष चौक और रुद्रपुर मोड़ पर ऐसी व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग से बात की जाएगी।
-संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें