संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। पान की दुकान की खरीदारी कर घर लौटते समय सात फरवरी को शिवधारिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां इलाज के दौरान शनिवार की रात में मौत हो गई।
सुरौली थाना क्षेत्र के भेङा पाकड़ कला निवासी राजेंद्र चौरसिया (60) गांव में ही पान की दुकान चलाते थे। सात फरवरी को दुकान का बाजार करने भलुअनी गए थे। बाजार कर लौटते समय शाम को शिवधारिया के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि गोरखपुर में ही रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।