फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खुखुंदू में पहुंचे जैन धर्मावलंबी, विधि-विधान से किया पूजन, अर्चन

Fri, 27 Sep 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। नौवें तीर्थकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली काकंदी नगरी खुखुंदू में हाल के दिनों से लगातार जैन धर्मावलंबियों का आगमन हो रहा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड से बड़ी तादाद में पहुंचे जैन समाज के लोगों ने नौवें तीर्थंकर की आकर्षक प्रतिमा पर जलाभिषेक कर विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया। यह सिलसिला सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक चलता रहा।
विज्ञापन


बताते चलें कि खुखुंदू में बने जैन मंदिर में जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की आकर्षक प्रतिमा दूर से पर्यटकों को आकर्षित करती है। नौवें तीर्थंकर भगवान की जन्मस्थली पर प्रत्येक साल अगहन शुक्ला एकम के दिन यानी दिवाली के एक माह बाद भगवान की जन्म जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। विशाल मेला भी लगता है। इधर, पहली बार ठीक जन्मजयंती कार्यक्रम की तरह ही लगातार तीन दिनों से डेढ़ से दो सौ के बड़े-बड़े जत्थे में जैन अनुयायियों का आना शुरू हुआ है। सबसे बड़ा जत्था राजस्थान के अजमेर से आया हुआ है। इसमें करीब दो सौ अनुयाई एक साथ पहुंचे है। इसके अलावा जबलपुर महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली से भी अनुयायियों का आना हुआ है। मंदिर के प्रबंधक डाक्टर बसंत लाल जैन ने बताया कि झुमरी तलैया झारखंड से सुरेश जैन, दिल्ली से नानक जैन, उजैन से पवन जैन, जबलपुर से राजेश जैन और मुंबई से अमित शाह अन्य जैन अनुयायियों का जत्था लेकर दर्शन के लिए पहुंचे है। सभी अनुयायी प्रातः सुबह मंदिर में स्थापित आकर्षक नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन अर्चन किए। फिर भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर बृहस्पतिवार को सभी अपने गन्तव्य को निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें