फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया एसएचओ लार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 06:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। प्रभारी निरीक्षक लार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने सहित घटनाओं का खुलासा नहीं करने का आरोप लगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की । इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष को शिकायत पत्र सौंप प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को पत्र सौंप आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरुण सिंह गुड्डू अपने घर से कुछ दूरी पर बैठे थे। प्रभारी निरीक्षक उन्हें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में घसीट के बैठा लिए। उन्हें और उनके बेटे को हवालात में डाल कर प्रताड़ित किया। चुरिया के शिवम सिंह को कुछ बदमाशों ने घेर कर चाकू घोंप दिया। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ सकी। बभनौली के दिलीप राजभर को लॉकअप में बंद कर पीटा गया। उसका कोई कसूर नहीं था। धवरिया वार्ड के दो बच्चों को पुलिस चोरी के इल्जाम में पकड़ी। दोनों से 19 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया। तिवारी टोला में दिनदहाड़े चोरी, बौली वार्ड के शर्मा टोला में डकैती, चोरडीहा में नकब काट चोरी का खुलासा आज तक नहीं हो सका। इसके आलावा गो तस्करी करने का आरोप भाजपाईयों ने लगाया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि प्रदर्शन की सूचना नहीं है। अगर मुझे किसी प्रकार की शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें