फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी नहीं... पढ़ाई के लिए डांटने पर छात्रा ने बुला ली थी पुलिस

Fri, 09 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जिस छात्रा ने पुलिस बुलाई थी, उसने अब माफीनामा लिखकर दिया है। यह मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्रा के साथ छेड़खानी नहीं हुई थी बल्कि पढ़ाई के लिए डांटने पर उसने शिक्षक पर झूठा इल्जाम लगाया था।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय में 18 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष कक्षा चलाई जा रही थी। इसी बीच कक्षा-10 की एक छात्रा ने विद्यालय के एक शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को शिक्षक व छात्रा को अपना पक्ष रखना था। इससे पहले ही छात्रा अपनी मां के साथ विद्यालय पहुंची और शिक्षक व विद्यालय प्रशासन से माफी मांगी। छात्रा के पिता बाहर रहते हैं। शिक्षकों ने बताया कि छात्रा पढ़ने में कमजोर है। बुधवार को वह परिसर में घूम रही थी। शिक्षक ने डांटा तो उसने एक छात्रा का मोबाइल लेकर 1090 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा ने पुलिस को भ्रामक सूचना दी थी। पढ़ाई में लापरवाही बरतने पर डांटने से नाराज छात्रा ने यह हरकत की। छात्रा व उसकी मां ने लिखित रूप से छेड़्रखानी की घटना से इन्कार किया है। इस संबंध में एसओ राहुल सिंह ने बताया कि मामले में सभी पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें