फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आईफोन और मंगलसूत्र छिनैती का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने मालवीय रोड पर आईफोन और गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर मंगलसूत्र छीनने की घटनाओं का बुधवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सुरौली थाना क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मालवीय रोड निवासी अमन ने 30 सितंबर को कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी।
उन्होंने बताया था कि मालवीय रोड पर बाइक सवार उनका आईफोन छीनकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। दूसरी घटना 27 अक्तूबर को गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर हुई थी। बाइक सवार दो लोगों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था।
महिला के भाई की शिकायत पर गौरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच के बाद सुरौली थाना क्षेत्र के नगउर निवासी 20 वर्षीय मुलायम निषाद समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से करीब 20 हजार रुपये कीमत का वीवो वाई-400, करीब 15 हजार रुपये कीमत का सैमसंग गैलेक्सी एफ-13 और पांच हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें