फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आभा आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 14 Nov 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। आभा आईडी बनाने की प्रगति खराब मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की विज्ञप्ति में बताया गया है कि डीएम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों के कार्यों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। टीमों के भ्रमण और कार्यों का रोस्टर जारी करने को कहा।
उन्होंने 70 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए समाधान दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के भी आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, गर्भवतियों के पंजीकरण और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के निर्धारित लक्ष्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए। आशा और एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों की नियमित निगरानी कराने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें