फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय पंचायत कराने पर अड़ी पुलिस

Wed, 29 Oct 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्राइम कंट्रोल पर जहां एसपी संजीव सुमन का फोकस है, वहीं आरोप है कि खुखुंदू पुलिस तालाब में जहर डालकर मछलियों को मारने वाले को बचाने के लिए पीड़ित पर समझौते के लिए दबाव डाल रही है। पीड़ित का कहना है कि एक सप्ताह पहले प्रार्थनापत्र देने के बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया है। बुधवार को थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर आमने-सामने बैठाने के बाद पंचायत की बात कही है। पुलिस कार्रवाई में देरी की वजह छठ पर्व में व्यस्तता बता रही है। मछलियों के मरने की सिलसिला अब भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, पड़री झिल्लीपार गांव निवासी चंद्रकेश राजभर के नाम से गांव के एक तालाब का पट्टा है। तालाब के पास छठ घाट है। चंद्रकेश ने तालाब में मछलियां पाल रखी हैं।
विज्ञापन

पत्नी प्रमिला देवी का आरोप है कि बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान ने छठ घाट की सफाई के दौरान कोई जहरीला पदार्थ का छिड़काव करा दिया। उसके एक दिन बाद फिर से गांव के दूसरे शख्स ने भी जहरीले पदार्थ का छिड़काव करा दिया। इसके बाद से पोखरी में मछलियां मरने लगीं।
मंगलवार को चौथे दिन भी करीब 20-30 की संख्या में मछलियां मर कर पोखरी में उतरा आईं। मछली पालक की पत्नी प्रमिला देवी का कहना है जहरीले पदार्थ के छिड़काव से कम से कम 10 से 12 क्विंटल मछलियां मरी हैं। अब लग रहा है तालाब में मछलियां बची ही नहीं है। वैसे बचाव के लिए परामर्श के आधार पर तालाब में दवा डालकर लगातार पानी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उसका कहना है कि थाने में तहरीर देने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। छठ पूजा में व्यस्तता बताते हुए टोल-मटोल कर रही है। दूसरी तरफ गांव के प्रभावशाली लोग प्रार्थनापत्र वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं। मंगलवार को थाने आने पर बताया गया कि बुधवार को दूसरे पक्ष को बातचीत करने के लिए बुलाया गया है। पीड़ित ने बताया कि प्रधान कह रहे हैं चाहे कुछ भी हो जाए एक रुपये हर्जाना नहीं दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि बातचीत से हल नहीं निकला तो कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छठ पूजा के चलते व्यस्तता थी। बुधवार को पीड़ित और आरोपी पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। दोनों से आपस में बात कराया जाएगा। बातचीत से अगर मामला हल नहीं हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें