फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दस दुकानों का किया निरीक्षण, दो नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दस दुकानों का किया निरीक्षण, दो नमूने लिए
विज्ञापन

देवरिया। मिलावटी खाद्य तथा पेयपदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को सलेमपुर में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा और दो नमूने लिए। साथ ही छह दुकानों पर खाद्य तेल की जांच की गई। दो दुकानों पर सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई।
डीएम अमित किशोर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम सलेमपुर पहुंची। टीम ने चाट, बिरयानी कार्नर से बेसन के लड्डू तथा किराना स्टोर से सरसों तेल का नमूना लिया। टीम ने मिठाई, दो भटूरा कार्नर, चाट कार्नर, दो बिरयानी तथा भोजनालय पर खाद्य तेल की जांच की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव, मनीष मल्ल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि नमूने को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दो दुकान पर सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई। साथ ही छह दुकानों पर खाद्य तेल की जांच उपकरण से की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें