फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दादी के साथ नहाने गए मासूम की डूबने से मौत

Fri, 27 Sep 2024 06:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बुधवार सायं अपने दादी के साथ नदी में नहाने गया मासूम नदी में डूब गया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उसका शव मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी विजय चौहान का छोटा बेटा सत्यांश कुमार (6) बुधवार की सायं जिऊतिया पर्व पर स्नान करने गयी अपनी दादी पानसती के साथ झरही नदी किनारे गया था। उसकी मां चार वर्ष पूर्व मर चुकी थी। बच्चों के साथ वह झरही नदी में स्नान करने लगा और डूब गया। दादी जब सत्यांश को नहीं देखी तो शोर करने लगी। शोर करने पर ग्रामीण जुट गए और नदी में ढूंढने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस भी गोताखोरों को लगाकर उसकी तलाश में जुट गई। लेकिन देर रात तक कहीं पता नहीं चला। सुबह घटना स्थल से कुछ दूरी पर मैदनिया पुल के नीचे लगी जाल मे मासूम शव मिला। इसके बाद परिजन रोने लगे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। लेकिन परिजनों के मना करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर सौंप दिया। परिजन शव दफन कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले मां की हो चुकी है मौत, दादी करती पालन पोषण
मृतक सत्यांश दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई शिवम (8) का है। पिता मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। बच्चे की मां स्मिता देवी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी दादी ही पालन पोषण करती थी। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें