सलेमपुर। पारिवारिक कलह की जड़ में तीन चीजें होती हैं, जर-जोरू और जमीन। सलेमपुर में संकेशा देवी के घर में कलह और हत्या की वजह भी इसी के इर्दगिर्द है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में मां-बाप के बीच हो रही लड़ाई के दौरान नशे की हालत में पहुंचे बेटे ने आपा खो दिया और इतनी बड़ी वारदात हो गई।
संकेशा देवी पत्नी जयराम चौहान निवासी पिपरा नाजिर के परिवार में काफी समय से जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि एक जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।
बताया जाता है कि घरेलू कलह और संपत्ति को लेकर कई बार मामला सलेमपुर कोतवाली में भी पहुंचा था। हाल के दिनों में जमीन के लेन-देन को लेकर तनाव और बढ़ गया था।
..
महिला ने कोतवाली पहुंचकर दी थी सूचना
चर्चा है कि कुछ दिन पहले महिला ने थाने पर पहुंचकर शिकायत की थी। उस समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बोल रही है कि हमारी शादी जबसे हुई है, तभी से परेशान किया जा रहा है। हमारे सास-ससुर ने मार पीटकर घर से निकाल दिया, हम किराए की मकान में रहते हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।