देवरिया। शहर के पिड़रा निवासी एक शख्स ने पुलिस को तहरीर देका आरोप लगाया कि कुछ लोगों पर जबरन चाकू से घायल कर नहर में फेंक दिया। सोने की चेन सहित अन्य सामान छीन ले गए।
पिड़रा निवासी हरेंद्र चौहान ने तहरीर में कहा है कि वह 26 मई की रात बाजार कर पैदल घर जा रहा था। कसया ओवरब्रिज के नीचे मोहल्ले के दोपहिया वाहन से चार लोग अपनी बाइक पर जबरन बैठा लिया। बैकुंठपुर रोड पर सुनसान स्थान पर पहुंचे और गाली देते हुए पिटाई कर घायल कर दिया कोतवाल दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद