फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल बेचने आए दो किशारों को दुकानदार ने पकड़ा

Thu, 05 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। बेल्थरा रोड बाजार की एक दुकान से मोबाइल चोरी कर भागलपुर में कबाड़ बेचने आए दो किशोरों को मोबाइल फोन के दुकानदार ने पकड़ लिया। दुकानदार दोनों को बेल्थरा रोड ले जा रहा था। इसी बीच किसी ने बच्चों के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। भागलपुर चौकी पुलिस ने दोनों किशोरों और कबाड़ के दुकानदार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के बेल्थरा रोड बाजार में लक्ष्मण मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान है। दुकानदार लक्ष्मण कुमार बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। आधी रात को रोशनदान के रास्ते एक किशोर दुकान में घुसकर मोबाइल और रुपये चुरा लिए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोला तो मोबाइल और रुपये नहीं देख अवाक रह गया। दुकान से पंक्चर बनाने वाला सुलेशन भी मिला।
तहरीर मिलने के बाद उभांव पुलिस छानबीन कर रही थी। इस बीच दूसरा किशोर रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर पर बैठी महिला का बैग लेकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने किशोर को पकड़ लिया। दुकानदार भी वहां पहुंचा और उसे पंक्चर सुलेशन दिखाया तो उसने साथी का नाम बताया। दुकानदार दोनों को लेकर बेल्थरा रोड जाने लगा।
विज्ञापन

किसी ने भागलपुर चौकी पुलिस को बच्चों के अपहरण की सूचना दे दी। पुलिस ने दुकानदार और दोनों चोरों से पूछताछ की। इसके बाद उभांव पुलिस को सौंप दी। भागलपुर के कबाड़ के दुकानदार को भी उभांव पुलिस साथ ले गई। उभांव इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में दोनों किशोरों को थाने लाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें